तेरा सच्चा द्वारा है घाटे वाले बालाजी

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

घाटे वाले बालाजी,

तेरा सच्चा द्वारा है,

घाटे वाले बालाजी,

तेरा सच्चा द्वारा है,

तेरे दर पे आये बाबा,

तेरा ही सहारा है......

सब धामों में धाम निराला,

तेरा मेहंदीपुर धाम है,

हे अंजनी के लाला,

तुझे बार बार प्रणाम है,

सुबह शाम माला रटे,

तू प्राणों से प्यारा है,

घाटे वाले बालाजी,

तेरा सच्चा द्वारा है,

घाटे वाले बालाजी,

तेरा सच्चा द्वारा है,

तेरे दर पे आये बाबा,

तेरा ही सहारा है......

भक्त तेरे दीवाने हो गए,

बाला जी तेरे प्यार में ,

तेरे जैसा संकट मोचन,

ना कोई संसार में,

सारी दुनिया में है,

डंका बाजे तुम्हारा है,

घाटे वाले बालाजी,

तेरा सच्चा द्वारा है,

घाटे वाले बालाजी,

तेरा सच्चा द्वारा है,

तेरे दर पे आये बाबा,

तेरा ही सहारा है......

दीन दयाल दया का सागर,

सीधा भोला भाला तू,

थोड़ी सी भक्ति से बाबा,

खुश हो जाने वाला तू,

माया अप्रमपार तेरी,

जानता जग सारा है,

घाटे वाले बालाजी,

तेरा सच्चा द्वारा है,

घाटे वाले बालाजी,

तेरा सच्चा द्वारा है,

तेरे दर पे आये बाबा,

तेरा ही सहारा है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।