आओ गजानन आओ

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

आओ गजानन आओ गोरी के लाल आओ,

आओ गणेश प्यारे तुम आ के दर्श दिखाओ......

तेरे दर पे मेरे बाबा आये तेरे पुजारी,

लाखो की झोली भरता कब आये मेरी बारी,

आओ गजानन आओ गोरी के लाल आओ,

आओ गणेश प्यारे तुम आ के दर्श दिखाओ.....

कोई कहता तुझे गजानन कोई कहता गोरी लाला,

तू सब पे कृपा करता मेरे बाबा दीन दयाला,

आओ गजानन आओ गोरी के लाल आओ,

आओ गणेश प्यारे तुम आ के दर्श दिखाओ......

शंकर के प्यारे तुम हो देवो में न्यारे तुम हो,

जिसे पूजे सबसे पहले वो देव हमारे तुम हो,

आओ गजानन आओ गोरी के लाल आओ,

आओ गणेश प्यारे तुम आ के दर्श दिखाओ......

सिंगला पे मेरे बाबा तेरी कृपा बरस रही है,

बिन मांगे मेरे बाबा मेरी झोली भर रही है,

आओ गजानन आओ गोरी के लाल आओ,

आओ गणेश प्यारे तुम आ के दर्श दिखाओ......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।