तुमने जो छोड़ा तो किधर जाऊँगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुमने जो छोड़ा तो किधर जाऊँगा,

श्याम सर पे रख दो हाथ मैं संवर जाऊँगा,

मेरे सर पे रख दो हाथ मैं संवर जाऊँगा......

सहूँ और ग़म मैं इतने ताक़त नहीं है,

तुमसे छिपी तो मेरी हालत नहीं है,

अब ना संभाला तो बिखर जाऊँगा,

श्याम सर पे रख दो हाथ मैं संवर जाऊँगा,

मेरे सर पे रख दो हाथ मैं संवर जाऊँगा.......

हालत पे मेरी दुनिया ताने कसेगी,

बनाकर मज़ाक मेरा दुनिया हँसेगी,

तेरे दर से खाली मैं अगर जाऊँगा,

श्याम सर पे रख दो हाथ मैं संवर जाऊँगा,

मेरे सर पे रख दो हाथ मैं संवर जाऊँगा......

चरणों में तेरे सब कुछ अर्पण है मेरा,

अर्पित शुभम का सारा जीवन है तेरा,

तुझसे बिछड़ के तो मैं मर जाऊँगा,

श्याम सर पे रख दो हाथ मैं संवर जाऊँगा,

मेरे सर पे रख दो हाथ मैं संवर जाऊँगा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।