श्याम नाम अति मीठा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम नाम अति मीठा है,

कोई गा के देख ले,

आ जाते है श्याम,

कोई बुला के देख ले,

आ जाते है श्याम,

कोई बुला के देख ले......

जिस घर में अहंकार वहां,

मेहमान कहाँ से आये,

जिस मन में अभिमान वहां,

भगवान कहाँ से आए,

अपने मन मंदिर में,

ज्योत जगा के देख ले,

आ जाते है श्याम,

कोई बुला के देख ले......

आधे नाम पे आ जाते,

हो कोई बुलाने वाला

बिक जाते हैं श्याम कोई हो,

मोल चुकाने वाला,

कर्मा बेटी सा कोई

भोग लगा के देख ले,

आ जाते है श्याम,

कोई बुला के देख ले......

मन भगवान का मंदिर है,

यहाँ मैल न आने देना,

हीरा जन्म अनमोल मिला है,

इसे व्यर्थ गवा न देना,

शीश झुके और प्रभु

मिले झुका के देख ले,

आ जाते है श्याम,

कोई बुला के देख ले……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।