लाल लाल चुनरी मे क्या बल है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

लाल लाल चुनरी मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है,

मैया मगन है मैया मगन है.....

ढोलक मगन है मंजीरा मगन है,

जागरण में ऐसा क्या बल है,

जिसमे मैया मगन है,

लाल लाल चुनरी मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है......

गंगा मगन है यमुना मगन है,

लहरों में ऐसा क्या बल है,

जिसमे मैया मगन है,

लाल लाल चुनरी मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है......

सूरज मगन है चंदा मगन है,

तारों में ऐसा क्या बल है,

जिसमे मैया मगन है,

लाल लाल चुनरी मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है.....

साधु मगन है संत मगन है,

भक्तों में ऐसा क्या बल है,

जिसमे मैया मगन है,

लाल लाल चुनरी मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है.....

नारियल मगन है मेवा मगन है,

हलवा और पूरी में ऐसा क्या बल है,

जिसमे मैया मगन है,

लाल लाल चुनरी मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।