तीन बाण धारी मेरे खाटू वाले श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तीन बाण धारी मेरे खाटू वाले श्याम,

स्वर्ग से भी प्यारा मेरे बाबा तेरा धाम,

मुझको खाटू वाले तेरे दर पे आना है,

मेरे प्यारे बाबा तेरा दर्शन पाना है......

जग का ठुकराया मैं बाबा आया तेरे द्वारे, आया तेरे द्वारे,

हाथ पकड़ के पार लगादे हारे के सहारे, हारे के सहारे,

इतनी सी बस चाह मेरी, तुझे अपना बनाना है......

ओ मेरे सवारियां, अब तो सुन लो बात हमारी, सुन लो बात हमारी,

सबकी तू सुनता है कब आएगी मेरी बारी,

तेरे रंग में बाबा मुझको तो रंग जाना है,

मुझको खाटू वाले तेरा दर्शन पाना है.......

तेरे चरणों की धूलि को मस्तक पे लगाऊं, मस्तक पे लगाऊं,

सुबह शाम तेरी करूँ मैं सेवा, ऐसा ही वर पाऊ, ऐसा ही वर पाऊ,

संजीव के संग में बाबा तुझको भजन सुनाना है,

मुझको खाटू वाले तेरा दर्शन पाना है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।