दर्शन दे सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी कब की बाट निहारु मने दर्शन दे सांवरिया......

तेरा नाम सुना जग सारे में,

कुछ सोच जरा मेरे बारे में,

तेरा अंगना रोज बुहारू मने दर्शन दे सांवरिया.......

चुगा गेरू भरु जलहेरी ,

शुद्ध ना ली बाबा अब तक मेरी,

जन के के ख्याल विचारु मने दर्शन दे सांवरिया......

भक्तों का तू रहा हिमाती,

मेरा भी तू बन जा साथी,

ये जिंदगी तो पे वारू मने दर्शन दे सांवरिया......

महैश दरस का है प्यासा,

संदीप की कर पूरी आशा,

मतनौरा समय गुजारू मने दर्शन दे सांवरिया.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।