पर्दा ज़रा हटा दे बाबा ओ खाटूवाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

प्रीत जहाँ पर्दा नहीं पर्दा जहाँ नहीं प्रीत,

प्रीत और पर्दा दोनों करे बाबा ये तेरी कैसी रीत.....

पर्दा ज़रा हटा दे बाबा ओ खाटूवाले,

दर्शन तेरे करा दे बाबा ओ खाटूवाले,

पर्दा ज़रा हटा दे......

आया हूँ तेरे दर पे महिमा तुम्हारी सुनके,

मुझके गले लगा ले बाबा ओ खाटूवाले,

पर्दा ज़रा हटा दे......

खाटू का है तू राजा ऊँची है शान तेरी,

चरणों में ही बिठा ले बाबा ओ खाटूवाले,

पर्दा ज़रा हटा दे.....

अखिलेश की ये अर्ज़ी आगे तुम्हारी मर्ज़ी,

मेरी कश्ती तेरे हवाले बाबा ओ खाटूवाले,

पर्दा ज़रा हटा दे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।