मेरी झोली भर दीजिये श्याम बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी झोली भर दीजिये, श्याम बाबा,

मेरा काम कर दीजिये, श्याम बाबा.......

मैं आया हूँ शरण तुम्हारी, मुझको गले लगाना,

सारी दुनिया ने ठुकराया, तुम तो अपना बनाना,

सिर हाथ रख दीजिये, श्याम बाबा,

मेरा काम कर दीजिये, श्याम बाबा.......

मैं हूँ तेरे दर का भिखारी, छोड़ तुझे कहाँ जाऊं,

तू ही मेरा इष्ट देव है, तेरी महिमा गाऊं,

अपनी शरण में लीजिये, श्याम बाबा,

मेरा काम कर दीजिये, श्याम बाबा.......

सारी दुनिया छोड़ के बाबा, आया तुझे मनाने,

तू जाने या मैं जानू, इसे और कोई ना जाने,

मेरी अर्जी सुन लीजिये, श्याम बाबा,

मेरा काम कर दीजिये, श्याम बाबा......

जबसे तेरा साथ मिला, खुशियां ही खुशियां छायी,

“बनवारी' सूने जीवन में, बजने लगी शहनाई,

मेरा दुःख हर लीजिये, श्याम बाबा,

मेरा काम कर दीजिये, श्याम बाबा.......

मेरी झोली भर दीजिये, श्याम बाबा,

मेरा काम कर दीजिये, श्याम बाबा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।