तुम हमारे बनो ना बनो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुम हमारे बनो ना बनो,

तुम हमारे बनो ना बनो,

हम तुम्हारे रहेंगे सदा,

तुम हमारी सुनो ना सुनो,

हम तो दिल की कहेंगे सदा,

मुझको विश्वास है सांवरे,

एक ना एक दिन हमारे बनोगे,

सर झुका जो रहेगा मेरा,

एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे,

मुझको विश्वास है सांवरे,

एक ना एक दिन हमारे बनोगे......

माना हम है नालायक बड़े,

हमको लायक बना लीजिये,

आप से बस यही प्रार्थना,

अपना सेवक बना लीजिये,

छीन करके मेरे अवगुणों को,

सद्गुणों से ये झोली भरोगे,

सर झुका जो रहेगा मेरा,

एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे,

मुझको विश्वास है सांवरे,

एक ना एक दिन हमारे बनोगे.......

हमको मंजिल की परवाह नहीं,

तेरी राहों पे हम चल पड़े,

हमको दुनिया से क्या वास्ता,

हम तो तेरी शरण में पड़े,

मुझको विश्वास है सांवरे,

एक ना एक दिन तो संग चलोगे,

सर झुका जो रहेगा मेरा,

एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे......

मेरी आँखों में सूरत तेरी,

नाम होंठों पे बस आपका,

'रोमी' बातें करे आपकी,

दिल पे अधिकार है आपका,

मुझको विश्वास है सांवरे,

एक ना एक दिन तो दिलबर बनोगे,

सर झुका जो रहेगा मेरा,

एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे.......

मुझको विश्वास है सांवरे,

एक ना एक दिन हमारे बनोगे,

सर झुका जो रहेगा मेरा,

एक ना एक दिन तो हाथ धरोगे,

मुझको विश्वास है सांवरे,

एक ना एक दिन हमारे बनोगे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।