खाटू जाने वालों में नाम मेरा लिख लेना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू जाने वालों में नाम मेरा लिख लेना,

श्याम अपने लालों में नाम मेरा लिख लेना......

खाटू जाने वालों के क्या नसीब होते हैं,

तुम जिन्हें बुलाते हो ख़ुशनसीब होते हैं,

उन नसीब वालों में नाम मेरा लिख लेना......

खाटू जा के श्याम तेरा वो ही पायेगा दर्शन,

जिसने तेरे नाम किया अपना तन मन धन जीवन,

तुमको पाने वालों में नाम मेरा लिख लेना......

रात बीते भजनों में चरणों में सवेरा हो,

बाबा तेरी नगरी में आना जाना मेरा हो,

नाम गाने वालों में नाम मेरा लिख लेना......

सेवा ही करम मेरा सेवा ही धरम मेरा,

तेरी सेवा करने को ही हुआ जनम मेरा,

अपने सेवादारों में नाम मेरा लिख लेना.....

तुझपे “मोहित” हो कर के दिल में तुझको रखा है,

दिल के हर दरीचे पे नाम तेरा लिक्खा है,

दिल लगाने वालों में नाम मेरा लिख लेना......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।