श्याम बाबा साथ है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा साथ है तो,

डरने की क्या बात है,

श्याम बाबा साथ है तो,

डरने की क्या बात है,

श्याम पे भरोसा, पक्का विश्वास है,

बोल प्यारे डरने की क्या बात है,

ओ, बोल प्यारे डरने की क्या बात है,

बोल प्यारे डरने की क्या बात है....

खाटू वाला श्याम बड़ा दिलदार है,

भक्त बुलावे आवे तत्काल है,

तीन बाण सोहे आके मोर छड़ी,

श्याम बाबा लीले का असवार है,

श्याम पे भरोसा, पक्का विश्वास है,

बोल प्यारे डरने की क्या बात है,

ओ, बोल प्यारे डरने की क्या बात है......

कृष्णा को शीश का दान दिया है,

भक्तों के लिए अवतार लिया है,

दानी है दयालू है लखदातार है,

ये कलयुग का अवतार है,

श्याम पे भरोसा, पक्का विश्वास है,

बोल प्यारे डरने की क्या बात है,

ओ, बोल प्यारे डरने की क्या बात है…….

श्याम जी की सूरत को मन में बसा,

फिर देख तुमको क्या आता मजा,

बाबूलाल कहे पक्का विश्वास है,

पल पल भक्तों के रहे पास है,

श्याम पे भरोसा, पक्का विश्वास है,

बोल प्यारे डरने की क्या बात है,

ओ, बोल प्यारे डरने की क्या बात है…….

श्याम पे भरोसा, पक्का विश्वास है,

बोल प्यारे डरने की क्या बात है,

ओ, बोल प्यारे डरने की क्या बात है,

बोल प्यारे डरने की क्या बात है……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।