देगा हमको सांवरिया दर्शन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय जय,

हारे के सहारे की जय हो,

खाटू नरेश की जय हो......

बंद हुआ मन्दिर में जबरन,

खाटू वाला सांवरिया,

देगा हमको जल्दी दर्शन,

खाटू वाला सांवरिया,

बंद हुआ मन्दिर में जबरन,

खाटू वाला सांवरिया,

देगा हमको जल्दी दर्शन,

खाटू वाला सांवरिया....

जय जय,

कलयुग के अवतार की जय हो,

अहिलावती के लाल की जय हो…….

सोच रहा मन्दिर में बैठा,

ये कलयुग का अवतारी,

दर्शन करने की भक्तों को,

हो रही टेंशन भारी,

सोच रहा मन्दिर में बैठा,

ये कलयुग का अवतारी,

दर्शन करने की भक्तों को,

हो रही टेंशन भारी,

खत्म करेगा सबकी टेंशन,

खाटू वाला सांवरिया,

देगा हमको जल्दी दर्शन,

खाटू वाला सांवरिया,

देगा हमको जल्दी दर्शन,

खाटू वाला सांवरिया…….

भक्त और भगवान की जय हो,

हाथ पकड़ने वाले की जय हो…….

मीरा कर्मा की भक्ति पे,

दौड़ा दौड़ा आता है,

नरसी भगत का,

भात भरण को,

बन के भतैया जाता है,

मीरा कर्मा की भक्ति पे,

दौड़ा दौड़ा आता है,

नरसी भगत का,

भात भरण को,

बन के भतैया जाता है,

दूर करेगा सबकी उलझन,

खाटू वाला सांवरिया,

देगा हमको जल्दी दर्शन,

खाटू वाला सांवरिया,

देगा हमको जल्दी दर्शन,

खाटू वाला सांवरिया…….

शीश के दानी की जय हो,

तीन बाण धारी की जय हो,

लीले घोड़े वाले की जय हो…….

कहे अनाड़ी मोर छड़ी का,

खेल दिखाया बाबा ने,

तंग रास्तों को भक्तों से,

चौड़ा कराया बाबा ने,

कहे अनाड़ी मोर छड़ी का,

खेल दिखाया बाबा ने,

तंग रास्तों को भक्तों से,

चौड़ा कराया बाबा ने,

सुनेगा खत्री का भी चिंतन,

खाटू वाला सांवरिया,

देगा हमको जल्दी दर्शन,

खाटू वाला सांवरिया,

देगा हमको जल्दी दर्शन,

खाटू वाला सांवरिया…….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।