मुझको हरी आप मिलो कैसे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझको हरी आप मिलो कैसे,

कर्मों के लेख मिटे कैसे....

आकाश में उड़ने वाले को,

कब नीचे गिराओ पता नहीं,

हम तेरी नजर जाने कैसे, कर्मों के लेख मिटे कैसे.....

तुम इस बगिया के माली हो,

यह जग है बाग तुम्हारा प्रभु,

यह ज्ञान तेरा जाने कैसे, कर्मों के लेख मिटे कैसे.....

कहीं सूरज निकले कहीं चंदा,

कहीं अंधयारा कही उजियारा,

तेरी महिमा को जाने कैसे, कर्मों के लेख मिटे कैसे....

लाखों आए और चले गए,

आने-जाने का दौर यहां,

क्या होगा कल जाने कैसे, कर्मों के लेख मिटे कैसे.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।