राम तेरे संग चलूंगा

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

राम तेरे संग चलूंगा, भैया मैं जोड़ू दोनों हाथ,

लखन मेरे वीर रहने दे, दुख तो पावेगा मेरे साथ....

मुझे ही मिला है भाई विछोहा,

दुख बटवाये यह भाई छोटा,

साल 14 भी देंगे, ना है एक-दो दिन की यह बात,

राम तेरे संग चलूंगा....

रहेगी एकेली तुमसे ब्याही,

मुझे है जान से प्यारा भाई,

प्यार तेरा समझ लिया मैं तू भी तो समझ लियो हालात,

राम तेरे संग चलूंगा....

ठीक नहीं लक्ष्मण जिद का करना,

फ़र्ज़ मेरा तेरी गैल है जाना,

फ़र्ज़ तेरा टहल है करना, टहल तो करना माई बाप,

फ़र्ज़ तेरा सेवा है करना, सेवा तो करना माई बाप,

राम तेरे संग चलूंगा....

मात मेरी सीता माता है,

पिता मेरा रामा भ्राता है,

सेवा चरणों की करूंगा हरदम रहूंगा तावेदार,

राम तेरे संग चलूंगा....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।