सांवरे सरकार को प्रणाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है

सांवरे सरकार

सांवरे सरकार को प्रणाम ये हमारा है

बस तुमरा ही सहारा है

सांवरे सरकार......

लखदातारी तुम हर दुख हर लेते हो,

खुशी का है खजाना,

जो भी आता है तेरा दर्शन पाता है,

हो जाता है दीवाना,

आपके दर पर आया गर्दिशों का मारा है,

आपके दर पर,

हो आपके दर पर आया गर्दिशों का मारा है,

बस तुमरा ही सहारा है,

सांवरे सरकार......

कर दो करम मुझ पर आया हूं मैं दर पर,

ओ मेरे खाटूवाले,

तुमसे आशा है तुम हो मेरे रहबर,

ओ मेरे खाटूवाले,

आपके आगे हमने दामन को पसारा है,

आपके आगे...

आपके आगे हमने दामन को पसारा है,

बस तुमरा ही सहारा है,

सांवरे सरकार.....

आ जाओ बाबा अब लाज मेरी रख लो,

बड़ा एहसान होगा,

बेसहारा हूं अब आसरा देदो,

बड़ा एहसान होगा,

मैंने मुश्किल में बस आपको पुकारा है,

मैंने मुश्किल में..

मैंने मुश्किल में बस आपको पुकारा है,

बस तुमरा ही सहारा है,

सांवरे सरकार......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।