ऊपर से नीचे उतरे हमारे सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ऊपर से नीचे उतरे हमारे सांवरिया,

हमारे सांवरिया हमारे सांवरिया,

चले गए ऑफिस हमारे सांवरिया....

सांस मेरी पूछे ननंद मेरी पूछे,

बहुरी क्या कह गए तुम्हारे सांवरिया.....

झाड़ू की मना कर गए पूछा कि मना कर गए,

सोने की हम से कह गए हमारे सांवरिया....

जिठानी मेरी पूछे देवरानी मेरी पूछे,

और छोटी क्या कह गए तुम्हारे सांवरिया.....

रसोई की मना कर गए बर्तन की मना कर गए,

खाने की हम से कह गए हमारे सांवरिया.....

अड़ोसन मेरी पूछे पड़ोसन मेरी पूछे,

भाऐली क्या कह गए तुम्हारे सांवरिया....

हंसने की मना कर गए भूलगी मना कर गए,

लड़ने की हम से कह गए हमारे सांवरिया ......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।