श्याम वृंदावन में आया करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया जलती है जलने दो,

खाओ पियो ऐश करो श्याम का भजन करो....

श्याम बागों में आया करो,

फूल तोड़ हम देंगे तुम माला बनाया करो.....

श्याम तालो पर आया करो,

साबुन सर्फ हम देंगे तुम कपड़ा धुलाया करो.....

श्याम कुओ पर आया करो,

रस्सी बाल्टी हम देंगे तुम गड़वी भराया करो.....

श्याम रसोई में आया करो,

आटा पानी हम देंगे तुम रोटी बनाया करो.....

श्याम महलों में आया करो,

माखन मिश्री हम देंगे तुम भोग लगाया करो.....

श्याम वृंदावन में आया करो,

गोपी गवाला हम बनेगे तुम रास रचाया करो.....

श्याम सत्संग में आया करो,

ढोलक चिमटा हम देंगे तुम भजन सुनाया करो.....

श्याम मंदिर में आया करो,

ज्योत जलाएंगे हम तुम दरस दिखाया करो......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।