बाबा हैप्पी न्यू ईयर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नया साल तो मनाएंगे हम खाटू धाम पे जाकर,

बाबा हैप्पी न्यू ईयर कर भक्तों पे मेहर...

सबसे पहले तुम्हें बधाई तू है सबसे प्यारा,

सपने सारे पूरे करना देना साथ हमारा,

साल नया ये खुशियां लाए हो पिछले से बेहतर,

बाबा हैप्पी न्यू ईयर कर भक्तों पे मेहर....

छोटे से मेरे मन में आशाएं अपार है,

होंगी पूरी तेरी कृपा से मुझको एतबार है,

धन्य करो हे खाटूवाले चरनो में बिठाकर,

बाबा हैप्पी न्यू ईयर कर भक्तों पे मेहर....

सालों साल बीत गए अटूट अपना नाता है,

हर सुख दुख में बाबा श्याम ही याद मुझे तो आता है,

सुकून बड़ा मिलता है प्रभु तेरे दर पे आकर,

बाबा हैप्पी न्यू ईयर कर भक्तों पे मेहर....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।