नया साल श्याम के संग

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ना शिमला ना गोवा ना ऊटी जाएंगे,

हम तो नया साल श्याम के संग मनाएंगे,

श्याम के संग मनाएंगे,

सांवरे तुझे रिझाएंगे,

हैप्पी हैप्पी हैप्पी न्यू ईयर,

ओ बाबा...

हैप्पी हैप्पी हैप्पी न्यू ईयर.....

नए साल की पहली बधाई,

श्याम धनी को देंगे हम,

बैठ के गोदी श्याम धनी की,

सौ दुआएं लेंगे हम,

कृपा श्याम की पाकर,

जय जयकार बुलायेंगे,

हम तो नया साल श्याम के संग मनाएंगे,

श्याम के संग मनाएंगे,

सांवरे तुझे रिझाएंगे......

बीते साल का सारा हाल,

सांवरिया को सुनेंगे,

क्या खोया क्या पाया यारों,

हर एक बात बताएंगे,

महिमा श्याम धनी की शोर मचा के जाएंगे,

हम तो नया साल श्याम के संग मनाएंगे,

श्याम के संग मनाएंगे,

सांवरे तुझे रिझाएंगे,

हैप्पी हैप्पी हैप्पी न्यू ईयर,

ओ बाबा..

हैप्पी हैप्पी हैप्पी न्यू ईयर......

नई नई खुशियां देंगे बाबा,

हमको नए साल में,

फंसने ना वो देंगे हमको,

दुखों के जंजाल में,

शोभित संग गा गाकर महिमा धूम मचाएंगे,

हम तो नया साल श्याम के संग मनाएंगे,

श्याम के संग मनाएंगे,

सांवरे तुझे रिझाएंगे,

हैप्पी हैप्पी हैप्पी न्यू ईयर,

ओ बाबा...

हैप्पी हैप्पी हैप्पी न्यू ईयर......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।