हर विघ्न से देवा बचाते हो

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

मोरिया रे बाप्पा मोरिया,

मोरिया रे बाप्पा मोरिया,

मोरिया रे बाप्पा मोरिया,

मोरिया रे बाप्पा मोरिया......

इतनी है अर्ज, मेरी गजानन,

रहना सदा संग, शिव के नंदन,

कोई काज हो, तुमसे हो शुरू,

इतना तुम से है मेरा वंदन,

हे गणनायक बुद्धि दायक,

सदा मंगल तुम बरसाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो......

तुम ज्ञानवान हो महान बड़े,

बाधा विपदा को भगाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो......

जय जय जय जय जय शिव नंदन,

जय जय जय जय जय गौरी नंदन...

तेरी जो शरण आ जाये,

उनको तू गले से लगाये,

लाज सदा उनकी रखता है तू,

दुखड़े सारे उनके मिटाये,

होठों पे खुशियां ले आये,

सदा साथ उनके रहता है तू,

जब चमत्कार दिखलाया है,

और बिगड़ा काज बनाया है,

हर एक मुश्किल से बचाया है,

हे उमा दुलारे सेवा से,

जब किसी पे तुम हर्षाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो.......

हे गणनायक बुद्धि दायक,

सदा मंगल तुम बरसाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो.....

जय जय जय जय जय शिव नंदन,

जय जय जय जय जय गौरी नंदन...

तेरे शुभ लाभ हैं चाकर,

तेरी आज्ञा को वो पाकर,

भक्तों को मालामाल करते हैं,

वंदन भी तेरा फलदाई,

हर घर में समृद्धि आई,

भाग्य के लेख भी बदलते हैं,

तेरे खेल बड़े जग में न्यारे,

खुशियों के चमन महके सारे,

हो जाते हैं जो तेरे इशारे,

जब भक्त पुकारें तुमको प्रभु,

तुम प्रकट वहां हो जाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो.......

हे गणनायक बुद्धि दायक,

सदा मंगल तुम बरसाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो.....

जय जय जय जय जय शिव नंदन,

जय जय जय जय जय गौरी नंद....

तुम ज्ञानवान हो महान बड़े,

बाधा विपदा को भगाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो,

हर विघ्न से देवा बचाते हो...

जय जय जय जय जय शिव नंदन,

जय जय जय जय जय गौरी नंदन.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।