वो प्यारे हनुमान है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री राम जय हनुमान जय श्री राम जय हनुमान.....

शाम सवेरे प्रभु राम का करते जो गुणगान है,

शाम सवेरे प्रभु राम का करते जो गुणगान है,

हाँ प्यारे हनुमान है, प्यारे हनुमान है,

प्यारे हनुमान है, प्यारे हनुमान है....

प्रभु राम की सेवा में बिता दिया सारा जीवन,

प्रभु राम की सेवा में बिता दिया सारा जीवन,

अंजनी सूत बजरंगबली को करते है सदा नमन,

अंजनी सूत बजरंगबली को करते है हम सदा नमन,

एक कांधे पे लखन है जिनके एक कांधे पे लखन है जिनके,

दूजे पे बैठे राम है प्यारे हनुमान है वो प्यारे हनुमान है हाँ,

प्यारे हनुमान है वो प्यारे हनुमान है......

हाँ जिनकी एक हुंकार से डरता है सारा संसार,

जिनकी एक हुंकार से डरता है सारा संसार,

अपनी प्यारे भक्तो पर करते है हर पल उपकार,

अपनी प्यारे भक्तो पर करते है हर पल उपकार,

जिनके चरणों में झुकता जिनके चरणो मे झुकता ये,

सारा ही जहान है प्यारे हनुमान है वो प्यारे हनुमान है हाँ,

प्यारे हनुमान है वो प्यारे हनुमान है......

हनुमान के होते हुए कोई कष्ट ना आता है,

हनुमान के होते हुए कोई कष्ट ना आता है,

प्रभु राम का सेवक ही केवल इनको भाता है,

प्रभु राम का सेवक ही केवल इनको भाता है,

शर्मा की हर मुश्किल को शर्मा की हर मुश्किल को,

करते जो आसान है प्यारे हनुमान है वो प्यारे हनुमान है हाँ,

प्यारे हनुमान है वो प्यारे हनुमान है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।