मेरे साथ रहते है

पारंपरिक
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - बड़े अच्छे लगते है

मेरे साथ रहते है,

श्री बाबोसा बनके साया, मेरे संग हर दम.....

हर दिन हर पल, बाबा मेरी झोली में खुशियां देता,

आये जो सर पे मेरे संकट, पल में हर लेता,

हर संकट टलते है,

तेरे नाम से, तेरे जाप से, तेरे भजन से,

मेरे साथ रहते है....

धीरे धीरे, होले होले, सर पे ये हाथ फेरे,

ऐसा लगता जन्मों से है हम, बाबोसा संग तेरे,

प्यार सदा करते हो,

एक माँ की, एक पिता की, तरह बाबा करते तुम,

मेरे साथ रहते है....

आ...आ..

सदियों पुराना है ये रिश्ता, मुझको तो ऐसा लागे,

तुमने इतना प्यार दिया है, दिलबर अब क्या मांगे,

बड़े अच्छे लगते है,

ये तारे, नजारे, ये चंदा, बाबा तुम,

मेरे साथ रहते है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।