मेहर करो सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेहर करो मेरे सांवरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया,

खाली पड़ी है, खाली पड़ी है,

खाली पड़ी है, मोरी गागरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया......

साथ चले जो साथ निभाने,

आज हुए वो सब बेगाने,

आस तेरी, नट नागरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया.......

श्याम मेरे मैं दास हूं तेरा,

एक सहारा मुझको तेरा,

अर्ज करे तेरा चाकरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया........

आज करो हे श्याम सुनाई,

रो रो तुझको दूं मैं दुहाई,

रंग दे तू मेरी चादरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया.......

तेरा कुछ ना घट जायेगा,

काम मेरा भी बंट जायेगा,

हर्ष कहे सुन सांवरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया.......

मेहर करो मेरे सांवरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया,

खाली पड़ी है, खाली पड़ी है,

खाली पड़ी है, मोरी गागरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया,

मेहर करो मेरे सांवरिया.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।