लो आ गया बजरंग बाला

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

लो आ गया बजरंग बाला, वो लाल लंगोटे वाला,

लो आ गया बजरंग बाला, वो लाल लंगोटे वाला,

वो लाल लंगोटे वाला......

एक हाथ में गदा विराजे, दूजे हाथ मे पर्वत साजे,

लो आ गया पर्वत वाला, वो लाल लंगोटे वाला,

वो लाल लंगोटे वाला......

तेरे सिर पे मुकुट विराजे, कानों में तेरे कुंडल साजे,

तेरे गले में वैजंती माला, वो लाल लंगोटे वाला,

वो लाल लंगोटे वाला......

आगे आगे भैरव नाचे, पीछे पीछे प्रेत विराजे,

और बिच में घंटे वाला, वो लाल लंगोटे वाला,

वो लाल लंगोटे वाला......

ये बच्चे बाबा तुम्हे पुकारे, आने की तेरी बाट निहारे,

है वो तो सबका रखवाला, वो लाल लंगोटे वाला,

वो लाल लंगोटे वाला......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।