वो मेरा खाटूवाला है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया में जिसका दरबार निराला है,

कोई और नहीं है वो मेरा खाटूवाला है,

हरे हुए को पल भर में जिताने वाला है,

कोई और नहीं है वो मेरा खाटूवाला है....

मेरा सांवरिया सांवरिया सांवरिया सरकार,

साजा का बैठा है बैठा है खाटू में दरबार....

सुंदर सुंदर पुष्पों में एक बैठी छवि निराली,

मस्तक पर चंदन का टीकामूछे हैं मतवाली,

प्यारा प्यारा मुखड़ा जिन्का सबको लुभाता है,

कोई और नहीं वो मेरा खाटूवाला है....

मेरा सांवरिया सांवरिया सांवरिया सरकार,

साजा का बैठा है बैठा है खाटू में दरबार....

एक तीर से पीपल के पट्टन को छेद दिया था,

मुरली वाले के चरणों में शीश का दान किया था,

मां को वचन ये दे आया हारे का सहारा है,

कोई और नहीं वो मेरा खाटूवाला है....

मेरा सांवरिया सांवरिया सांवरिया सरकार,

साजा का बैठा है बैठा है खाटू में दरबार...

बड़ा दयालु बड़ा कृपालु मेरा बाबा श्याम,

हार के डर पे जो भी जाता हाथ वो लेता थाम,

अपने भक्तों पर ये बड़ा ही प्यार लुटाता है,

कोई और नहीं वो मेरा खाटूवाला है....

मेरा सांवरिया सांवरिया सांवरिया सरकार,

साजा का बैठा है बैठा है खाटू में दरबार...

जब जब देखु तुमको बाबा मैं तुझमें खो जाऊ,

मन करता है बाबा तेरे खाटू में बस जाऊ,

हर मुश्किल में संजय दीप का साथ निभाता है,

कोई और नहीं वो मेरा खाटूवाला है,

हरे हुए को पल भर में जिताने वाला है,

कोई और नहीं है वो मेरा खाटूवाला है....

मेरा सांवरिया सांवरिया सांवरिया सरकार,

साजा का बैठा है बैठा है खाटू में दरबार....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।