जोगी यह तेरा कमाल है

पारंपरिक
महादेव भजन बाबा बालक नाथ भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

धुन-ज़रा सामने तो आओ रसिए

जोगी यह, तेरा कमाल है, तेरी महिमा का, जग में धमाल है,

कर देना, कृपा भक्तों पर, बालक नाथ, बाबा तेरा नाम है ll

जोगी यह, तेरा कमाल है,,,,,

शिव की भक्ति, करके तूने, बाबा वरदान पाया ll

तेरी महिमा, सारे जग ने, बड़े ही मन से गाया l

कलयुग में, महिमा आपार है, भक्त खड़े, तेरे द्वार हैं,

कर देना, कृपा भक्तों पर, बालक नाथ, बाबा तेरा नाम है,,,

जोगी यह, तेरा कमाल है,,,,,

ख़ाली हाथ न, जाऊँ दर से, झोली मेरी भर देना ll

मन सूना है, जग सूना है, खुशियों से भर देना l

तेरे चरणों में, मेरी पुकार है, करती दुनियां, तुमसे प्यार है,

कर देना, कृपा भक्तों पर, बालक नाथ, बाबा तेरा नाम है,,,

जोगी यह, तेरा कमाल है,,,,,

जोगण खड़ी, गुण तेरे गाए, हाथ पकड़ लो बाबा ll

राजू की भी, सुन लो अर्ज़ी, मेरे जोगी बाबा l

तेरे चरणों में, वहे गंगधार है, शिव भोले की, कृपा आपार है,

कर देना, कृपा भक्तों पर, बालक नाथ, बाबा तेरा नाम है,,,

जोगी यह, तेरा कमाल है,,,,,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।