बधाई खाटू वाले को

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले के जन्म दिवस की,

सबने खुशी मनाई है,

चारों तरफ से देवी देवता,

देने लगे बधाई हैं,

खाटू वाले के जन्म दिवस की,

सबने खुशी मनाई है,

चारों तरफ से देवी देवता,

देने लगे बधाई हैं......

श्याम बाबा के दर पे भक्तों

भीड़ लगी अति भारी है,

श्याम बाबा के जन्म दिवस की,

चल रही तैयारी है,

दूर दूर से भक्त हैं आये,

देने तुम्हें बधाई हैं,

चारों तरफ से देवी देवता,

देने लगे बधाई हैं.......

जो तेरे दर पे हार के आया,

तुने अपनी शरण में लिया,

जिसकी डूब रही थी नैया,

तुने उसको पार किया,

सारे जगत की नैया को बाबा,

तुमने पार लगाई है,

चारों तरफ से देवी देवता,

देने लगे बधाई हैं.......

तेरा ‘सुभाष’ निशान को लेकर,

दर पे तेरे आया है,

बिगड़ी उसकी पार करेगा,

ये विश्वास वो लाया है,

खाटू तेरा जगमग चमके,

जग दिवाली आई है,

चारों तरफ से देवी देवता,

देने लगे बधाई हैं.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।