श्याम बाबा हमको तो तेरा ही सहारा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बाबा हमको तो, तेरा ही सहारा है,

श्याम बाबा हमको तो, तेरा ही सहारा है,

तेरे सिवा बाबा, अब कोई ना हमारा है,

तेरे सिवा बाबा, अब कोई ना हमारा है.......

जिसको भी बाबा, मैंने अपना बनाया है,

सब ने ही छोड़ दिया, तूने ही अपनाया है,

अपना बनालो बाबा, अब कहीं ना सहारा है,

श्याम बाबा हमको तो, तेरा ही सहारा है......

मेरी मजबूरी का, सब लाभ उठाते हैं,

अपने इशारों पे, मुझे खूब नाचतें हैं,

मेरे हाथ पकड़ लो बाबा, अब सूझे ना किनारा है,

श्याम बाबा हमको तो, तेरा ही सहारा है.......

भटक भटक कर श्याम, मैं हार के आया हूं,

मैं तेरा तू मेरा, मैं कहने आया हूं,

अंकित की धड़कन में, तेरा ही बसेरा है,

श्याम बाबा हमको तो, तेरा ही सहारा है.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।