हारे के साथी बनोगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हारे के साथी बनोगे,

बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा,

किसी के दुखड़े हरोगे,

बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा,

हारे के साथी बनोगें,

बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा.....

तुमने किसी रोते को हसाया,

चेहरे पे इसके मुस्कान आई,

खुशियां जो बाँटोगे जग में,

खुशियों से दामन तुम्हारा भरेगा,

हारे के साथी बनोगें,

बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा.......

तुमने किसी गिरते को उठाया,

गिरने ना देगा तुमको कभी भी,

दीनो पे हाथ धरोगे,

सिर पे तुम्हारे ये हाथ धरेगा,

हारे के साथी बनोगें,

बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा.......

तुमने किसी को मंजिल दिलाई,

तेरी भी मंजिल दूर ना होगी,

तुम दो कदम जो चलोगे,

बाबा तुम्हारे संग चलेगा,

हारे के साथी बनोगें,

बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा......

‘रोमी’ ने जीवन में बस इतना जाना,

अच्छे कर्मो का श्याम दीवाना,

ऐसी जो भक्ति करोगे,

बाबा तुम्हारे दिल में बसेगा,

हारे के साथी बनोगें,

बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।