खाटू आया जब से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू आया जब से, तेरा इतना प्यार मिला,

खाटू आया जब से, तेरा इतना प्यार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला.......

जीवन भर भूलूं ना, एहसान तेरा बाबा,

तेरे नाम से ही मुझको, पहचान मिली बाबा,

खुश किस्मत हूं मुझको, तुझ सा सरकार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला,

खाटू आया जब से, तेरा इतना प्यार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला.......

इस दुनिया में बाबा, औकात क्या थी मेरी,

करामात करी तूने, ना करी जरा देरी,

हारे के सहारे जो, तेरा दरबार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला,

खाटू आया जब से, तेरा इतना प्यार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला.......

हर ग्यारस पे बाबा, तेरे दर आती रहूं,

मैं भजन सुना करके, तुझे श्याम रिझाती रहूं,

तुम से मैं करूं बातें, इतना अधिकार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला,

खाटू आया जब से, तेरा इतना प्यार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला.......

यूं तो दर लाखों हैं, ना दर खाटू जैसा,

जब साथ मेरे तुम हो, मुझको फिर डर कैसा,

कोई भीमसेन को ना, तुम सा दातार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला,

खाटू आया जब से, तेरा इतना प्यार मिला,

मुझे श्याम प्रेमियों का, ऐसा परिवार मिला.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।