मैं तेरी हो जाऊं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी विनती सुनो एक बार मेरे बाबा श्याम सरकार,

दासू तेरी हो जाऊं,

झूठी दुनिया से हूं परेशान मैं तेरी हो जाऊं,

कुछ ऐसा करो कमाल मैं तेरी हो जाऊं तेरी हो जाऊं,

दुनिया के झूठे नाते मैं छोड़ कर आई हूं,

अपना ले खाटू वाले दुनिया की सताई हूं,

मेरी सुन ले दीनदयाल मैं तेरी हो जाऊं,

झूठी दुनिया से हूं परेशान मैं तेरी हो जाऊं, तेरी हो जाऊं.....

अपने भक्तों की सुनते लखदातार कहाते हो,

हारे हुओं को तुम ही बाबा पार लगाते हो,

अहलवाती के लाल मैं तेरी हो जाऊं,

झूठी दुनिया से हूं परेशान मैं तेरी हो जाऊं, तेरी हो जाऊं....

खाटू में सजा दरबार दास तेरे आए हैं,

तेरा मोर छड़ी का निशान हाथ में लाए हैं,

इन्हें दर्शन दो एक बार मैं तेरी हो जाऊं,

झूठी दुनिया से हूं परेशान मैं तेरी हो जाऊं, तेरी हो जाऊं.....

मेरी नैया डगमग डोले तुम जल्दी आ जाओ,

अब पकड़ो मेरी कलाई आकर पार लगा जाओ,

शर्मा की सुनो पुकार मैं तेरी हो जाऊं,

झूठी दुनिया से हूं परेशान मैं तेरी हो जाऊं, तेरी हो जाऊं......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।