हे देवों के देव गजानन

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

देवों के देव गजानन, महिमा तेरी अपार,

तेरी कृपा हो जाए जो देवा,

बन जाऊं कलाकार,

हे देवों के देव गजानन.....

पहले पूजे जाते भगवन,

जाने सब संसार,

करते सब के बारे न्यारे,

लीला अपरंपार,

तेरा नाम जो ध्यावे देवा,

सुखी हो वो घरबार,

हे देवों के देव गजानन.....

तेरी शरण में जो भी आए,

बेवस और लाचार,

मनवांछित फल उनको दे के,

करते हो उद्धार,

भक्तों जीवन सफल बनाओ,

कर लो सुखी परिवार,

हे देवों के देव गजानन.....

हम भक्तों को सिद्धि दायक,

दो ऐसा वरदान,

सुर और ताल से मैं ना भटकूं,

झुमके करूं गुणगान,

भजन अमर कर दो मेरे देवा,

सुन लो मेरी पुकार,

हे देवों के देव गजानन.....

भजन गायक - सहनाज अख्तर

प्रेषक - सचिन शाक्या

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।