रखलो नौकर खाटू वाले अपने धाम पे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रखलो नौकर खाटू वाले अपने धाम पे,

चरणों में तेरे मिल जाए सुख चारों धाम के.....

मुख पर तेरा नाम सदा हो सुन्दर हो छवि नैनो में,

काम यही सुबह शाम मेरा हो ध्यान लगाऊं चरणों में,

करूँ सेवा हर भगत की जो भी आये धाम पे,

चरणों में तेरे मिल जाए सुख चारों धाम के....

रखलो नौकर खाटू वाले........

मुखड़ा तेरा भोला भाला लगता सबको प्यारा है,

धन दौलत की कमी ना रहती जिसको तेरा सहारा है,

चरणों की तेरी धूली से तर जाए दास ये,

चरणों में तेरे मिल जाए सुख चारों धाम के,

रखलो नौकर खाटू वाले.......

मिलता है सच्चा सुख केवल बाबा तेरी नगरी में,

बिनती यही मैं लेकर आया रखना हरदम चरनी में,

करना पूरण कारज सारे अपने दास के,

चरणों में तेरे मिल जाए सुख चारों धाम के,

रखलो नौकर खाटू वाले......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।