साईं का अभिनंदन है

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

साईं राम साईं राम साईं राम साईं राम......

साईं का अभिनंदन है शिर्डी की माटी चन्दन है,

बाबा सबका ध्यान रखें साईं के चरणों में वंदन है.......

धन्य धन्य है शिर्डी धाम, जहां आये साईं राम,

दुखियो के दुःख दर्द हरे बनाए सब बिगड़े काम,

साईं का अभिनंदन है शिर्डी की माटी चन्दन है,

साईं राम साईं राम ॐ साईं राम……

शिर्डी वाले साईं राम, आते हैं सबके ये काम,

बाबा के लिए सभी बराबर ख़ास हो कोई या हो आम,

साईं का अभिनंदन है शिर्डी की माटी चन्दन है,

साईं राम साईं राम ॐ साईं राम……

साईं समाधि पर आकर जिसने सर को झुका दिया,

उसके सोये भाग्य को साईं ने है फिर से जगा दिया,

साईं का अभिनंदन है शिर्डी की माटी चन्दन है,

साईं राम साईं राम ॐ साईं राम......

सभी धर्म के लोग यहाँ मिल शिर्डी धाम में आते है,

बाबा के चरणों में अपनी अर्जी आ के लगाते हैं,

साईं का अभिनंदन है शिर्डी की माटी चन्दन है.

साईं राम साईं राम ॐ साईं राम……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।