लंका में कैसे आए वीर हनुमान

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

लंका में कैसे आए वीर हनुमान.....

कौन के पुत्र कौन के सेवक,

कौन के जाए वीर हनुमान,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान.......

पवन के पुत्र राम के सेवक,

अंजनी के जाए वीर हनुमान,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान......

कैसे तो तुमने पुल बणवायो,

कैसे तो सेना लाये वीर हनुमान,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान.......

नल और नील ने पुल बणवायो,

ऐसे सेना लाये वीर हनुमान,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान.......

कैसे तो तुमने बगिया उजाड़ी,

कैसे तो फल खाये वीर हनुमान,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान......

तोड़ मरोड़ हमने बगिया उजाड़ी,

पके तो फल खाये वीर हनुमान,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान......

कैसे तो तुमने लंका जलाई,

कैसे तो पूछ बुझाई वीर हनुमान,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान......

उल्ट पुलट हमने लंका जलाई,

समन्दर पूछ बुझाई वीर हनुमान,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान.....

कैसे तो तुमने रावण को मारा,

कैसे तो सीता लाये वीर हनुमान,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान.....

अग्नि बाण से राम ने रावण को मारा,

ऐसे तो सीता लाये प्रभु श्री राम,

लंका में कैसे आए वीर हनुमान.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।