चरणो में तेरे बैठ के बाबा

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

चरणों में तेरे बैठ के बाबा मै तेरा ध्यान लगाया सु,

माफ़ करिये तू भूल मेरी मै अर्जी ले के आया सु बाबा अर्जी ले के आया सु,

चरणों में तेरे बैठ के बाबा मै तेरा ध्यान लगाया सु,

माफ़ करिये तू भूल मेरी मै अर्जी ले के आया सु बाबा अर्जी ले के आया सु......

सारे जग का घाटे वाले तू ही पालनहारा,

रोते को तू हँसावे बाबा तेरा एक सहारा,

बिगड़ी मेरी बना दे आज आस भी ले के आया सु,

माफ़ करिये तू भूल मेरी मै अर्जी ले के आया सु बाबा अर्जी ले के आया सु......

के घट जाएगा तेरा बाबा जो तू गले लगा ले,

ना घटेगा कुछ भी तेरा नैया पार जो कर देगा,

तू तो देव दयालु बाबा मै कलयुग का प्राणी सु,

माफ़ करिये तू भूल मेरी मै अर्जी ले के आया सु बाबा अर्जी ले के आया सु......

भक्ति मै तेरी करना चहुँ जन्मो जन्मो तक बाबा जी,

चरणों से तू लगा के रखिये सांवरे से अपने बाबा जी,

हरदम तेरा ध्यान धरूँ मै ऐसी लगन लगया सु,

माफ़ करिये तू भूल मेरी मै अर्जी ले के आया सु बाबा अर्जी ले के आया सु,

चरणों में तेरे बैठ के बाबा मै तेरा ध्यान लगाया सु,

माफ़ करिये तू भूल मेरी मै अर्जी ले के आया सु बाबा अर्जी ले के आया सु.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।