बाहुबली बजरंगबली

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बाहुबली बजरंगबली,

संकट मोचन बजरंगबली,

लंका दहन ऐसा किया,

कि असरों में मच गई खलबली.......

राम काज करने को आतुर,

सीता मा का पता लगाया,

सो जोजन के दरिया का,

पल भर में लाँघ दिखाया,

रुद्र रूप लंका में दिखकर,

दहशत फैलाई गली गली,

बाहुबली बजरंगबली.....

जिसने भी हनुमान को पूजा,

उसके सब दुख दूर हुए,

मंगल का जिसने ब्रत किया,

हनुमत उससे खुश हए,

जो हनुमान को सिंदूर चढ़ाए,

उसपे कृपा करें बजरंगवली,

बाहुबली बजरंगबली.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।