तेरे धाम पे सुना है श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे धाम पे सुना है श्याम सबकी होवै सुनाई रे,

मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा,

तेरे धाम पे सुना है श्याम सबकी होवै सुनाई रे,

मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा......

धक्के खा लिए बहुत घने भला हुआ ना कही मेरा,

जब तक ना तू करे भलाई ना छोडूं मै पिंड तेरा,

आस ले के मै आया बाबा ना कोई मेरा सहाई रे,

मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा.......

दीन दुखी का तू ही सहारा दुनिया कहवे श्याम हमारा,

सारे जगत में एक जयकारा श्याम घनी है सबसे प्यारा,

हारा को तू देता सहारा जिसने भी प्रीत लगाईं रे,

मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा.......

सांवरा तेरा ध्यान लागवे नहीं कुछ और उसको भावे,

भूख लगे ना प्यासा बस तेरे ही गुण ये गावे,

ये जीवन तेरे नाम है श्याम तू ही मेरा सहाई रे,

मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा,

तेरे धाम पे सुना है श्याम सबकी होवै सुनाई रे,

मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।