तू श्याम के दर्शन पाएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम नाम के साबुन से जो मन का मैल छुड़ाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू श्याम के दर्शन पाएगा......

रोम रोम में श्याम है तेरे वो तो तुझसे दूर नही,

देख सके ना आंखे उनको उन आंखों में नूर नही,

देखेगा तू मन मंदिर में ज्ञान की ज्योत जलाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू श्याम के दर्शन पाएगा.......

यह शरीर अभिमान है जिसका प्रभु कृपा से पाया है,

झूठे जग के बंधन में तूने इसको क्यो बिसराया है,

श्याम नाम का महामंत्र ये साथ तुम्हारे जाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू श्याम के दर्शन पाएगा.......

झूठ कपट निंदा को त्यागो हर एक से तुम प्यार करो,

घर आये मेहमान की सेवा से ना तुम इनकार करो,

पता नही प्यारे तू कब नारायण में मिल जाएगा,

निर्मल मन के शीशे में तू श्याम के दर्शन पाएगा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।