जब से मुरली वाले हम तुम्हारे हो गए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सारे दुःख दूर, हमारे हो गए,

जब से खाटू वाले हम तुम्हारे हो गए,

जब से खाटू वाले हम तुम्हारे हो गए,

मेरे जीने के तुम सहारे हो गए,

जब से मुरली वाले हम तुम्हारे हो गए,

जब से मुरली वाले हम तुम्हारे हो गए......

सब से रिश्ता तोड़ के बैठे,

तुम से नाता जोड़ के बैठे,

सारे जग से उठा भरोसा,

सब कुछ तुम पर छोड़ के बैठे,

बिना तकदीर के गुजारे हो गए,

जब से मुरली वाले हम तुम्हारे हो गए......

हम ने ये एहसास किया है,

साथ भगत के रहता है तू,

कभी ना छोड़े मुझे अकेला,

हाथ पकड़ कर चलता है तू,

ऐसा लगता है हम किनारे हो गए,

जब से मुरली वाले हम तुम्हारे हो गए......

एक बार मेरे श्याम को देखूँ,

बार बार मेरा दिल करता है,

बिन देखे तुझे मर ना जाऊं,

सोच सोच कर दिल डरता है,

मेरी आंखों के तुम तो तारे हो गए,

जब से मुरली वाले हम तुम्हारे हो गए......

तेरा हो कर देख लिया है,

तेरा बन कर ही रहना है,

अपना बना के रखना बाबा,

बनवारी ये ही कहता है,

तेरे चलते जीवन में उजाले हो गए,

जब से मुरली वाले हम तुम्हारे हो गए......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।