यारी तू निभा ले श्याम से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

यारी तो निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी,

यारी तो निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी,

दुनिया से जो तू मांगे,

तेरी शान जायगी,

यारी तू निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी……

माया के बंधन तोड़ो,

मेरे श्याम से नाता जोड़ो,

जग वाले कुछ ना देगे,

झूठी आशायें छोड़ो,

तू हाथ पसारेगा तो,

तेरी लाज जायगी,

यारी तू निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी,

दुनिया से जो तू मांगे,

तेरी शान जायगी,

यारी तू निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी……

जग को आँसू दिखला के,

तेरी इज्जत तू ना खोना,

जब दिल भर आये तेरा,

तू श्याम के आगे रोना,

बड़ी जालिम है ये दुनिया,

तेरी हँसी उड़ाएगी,

यारी तू निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी,

दुनिया से जो तू मांगे,

तेरी शान जायगी,

यारी तू निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी…….

कोई मजबूरी हो जाये,

लोगों से कुछ ना कहना,

तेरे दुखड़े ये हर लेगा,

बस श्याम शरण आ जाना,

तेरे जीवन में फिर खुशियाँ,

बेशुमार आयेगी,

यारी तू निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी,

दुनिया से जो तू मांगे,

तेरी शान जायगी,

यारी तू निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी…..

तू भूल गया क्यूं इसको,

तुझे इसने नही बिसारा,

अपने सेवक पे संकट,

मेरे श्याम को नही गंवारा,

कहे हर्ष दुखों की,

कड़ियां सब टूट जायेगी,

यारी तू निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी,

दुनिया से जो तू मांगे,

तेरी शान जायगी,

यारी तू निभा ले श्याम से,

तेरे काम आएगी……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।