अपना बनाये रखना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अपना बनाया है तो अपना बनाये रखना,

हुई गलतियां जो मुझसे उनको भुलाये रखना,

अपना बनाया है तो......

तेरा प्यार जो मिला है अब ना कोई गिला है,

इस दिल में अपनी सूरत प्यारे बसाये रखना,

अपना बनाया है तो......

मेरी ज़िन्दगी है तुमसे कभी रूठना ना हमसे,

कभी रूठना ना हमसे मेरी ज़िन्दगी है तुमसे,

है पागलों की चाहत चाहत बनाये रखना,

अपना बनाया है तो......

मेरी आखिरी तमन्ना ओ सांवरे बिहारी,

चरणों की सेवा मांगू इनमे लगाए रखना,

अपना बनाया है तो.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।