श्याम धनी मोरी रंग दे चुनरिया

मीरा बाई
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम धनी मोरी रंग दे चुनरिया,

रंग दे चुनरियामोरी रंग दे चुनरिया,

श्याम धनी मोरी रंग दे चुनरिया.....

ऐसी रंग दे, के रंग नहीं छुटे,

धोबिया धोये चाहे सारी उमरिया,

श्याम धनी मोरी रंग दे चुनरिया.....

लाल ना रंगाऊं मैं हरी ना रंगाऊ,

अपने ही रंग में रंग दे चुनरिया,

श्याम धनी मोरी रंग दे चुनरिया.....

बिना रंगाये मैं तो घर नाही जाउंगी,

बीत ही जाए चाहे सारी उमरिया,

श्याम धनी मोरी रंग दे चुनरिया.....

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर,

प्रभु चरनन ने लागी नजरिया,

श्याम धनी मोरी रंग दे चुनरिया.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।