नाचे ठुमक ठुमक हनुमान राम धुन मस्ती में

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान राम धुन मस्ती में,

देखो राम नाम मस्ती में,

करे राम नाम गुणगान देखो राम नाम मस्ती में.....

लंका में डंका बजाया असुरों को मार गिराया,

लिया लंका को शमशान देखो राम नाम मस्ती में,

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान राम धुन मस्ती में......

शिव अवतारी अंजनी का लाला जपे राम नाम माला,

करें निर्धन को धनवान देखो राम नाम मस्ती में,

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान राम धुन मस्ती में......

रोग कष्ट बाबा पल में मिटा दे अपने भक्तो को गले लगाते,

देवों में देव महान देखो राम नाम मस्ती में,

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान राम धुन मस्ती में......

होनी को अनहोगी कर दे रोम रोम में भक्ति भर दे,

दे भक्तों को वरदान देखो राम नाम मस्ती में,

नाचे ठुमक ठुमक हनुमान राम धुन मस्ती में.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।