आज मेरे घर आये बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रात है कीर्तन की रात है.....

आज मेरे घर आये बाबा, खुशियों वाली रात है,

कीर्तन की रात है बाबा जी साथ है......

श्याम सुनेंगे तेरे दिल की दुनिया काम ना आएगी,

दुनिया से जो कहेगा मन की तेरी हंसी उड़ाएगी,

आज बतादे बाबा को तू जो तेरे हालात हैं,

कीर्तन की रात है बाबा जी साथ है.....

कितने तेरे यारे प्यारे कितना बड़ा परिवार तेरा,

काम श्याम ही आएंगे देख के बाबा प्यार तेरा,

दूर नहीं हैं बाबा तुझसे हरदम तेरे पास हैं,

कीर्तन की रात है बाबा जी साथ है.....

आज श्याम के दर्शन करने भक्त अनेको आएं हैं,

भोली भक्तों के संग मिलकर भजन रसीले गाये है,

शीश झुका लो श्रद्धा से तुम ये दीनो के नाथ हैं,

कीर्तन की रात है बाबा जी साथ है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।