श्याम सांवरे हारे के सहारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय हो बाबा श्याम जय हो खाटूवाले,

जय हो बाबा श्याम जय हो खाटूवाले....

खाटू वाले श्याम सांवरे हारे के सहारे,

तेरी कृपा से हो जाएँ पल में वारे न्यारे,

खाटू वाले श्याम सांवरे हारे के सहारे,

जय हो बाबा श्याम जय हो खाटूवाले.....

हाथों में निशान लिए आते हैं भक्त प्यारे,

जय हो बाबा श्याम धणी मिलके बोले जैकारे,

श्याम नाम लेने वालों के भरे रहे भंडारे,

खाटू वाले श्याम सांवरे हारे के सहारे,

जय हो बाबा श्याम जय हो खाटूवाले.....

नीले घोड़े पे बैठा है बाबा खाटूवाला,

मोरछड़ी का झाड़ा करदे दुखो का निकाला,

तीन बाण की शक्ति ऐसी दुश्मन पल में हारे,

खाटू वाले श्याम सांवरे हारे के सहारे,

जय हो बाबा श्याम जय हो खाटूवाले....

हारे हुए भक्तों को जीत दिलाता है,

गिरतों को थामे बाबा गले से लगाता है,

तुफानो से खाटूवाला बेडा पार उतारे,

खाटू वाले श्याम सांवरे हारे के सहारे,

जय हो बाबा श्याम जय हो खाटूवाले.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।