खोज लिया सारी दुनिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खोज लिया सारी दुनिया पर तुझसा नहीँ है पाया - ॥

जो पाया खाटू नगरी में और कहीं ना पाया हो होहो हो होहो - ॥

दीन दयालु तुझसा ना पाया मैंने,

सबको गले लगाते देखा है मैंने,

ये भक्तों का रखवाला है ,

ये हारे का सहारा है,

अरे हारे हुए का साथी हमने और कहीं ना पाया हो होहो ॥

महाभारत के युद्ध को देखन आया था,

क्रृष्ण प्रभु ने तुझसे दान ये मांगा था,

हंस हंस के शीश दिया तुने,

जग का कल्याण किया तुने,

श्याम नाम वरदान में तुने श्याम धणी से पाया हो होहो हो होहो ॥

दिन दिन बढ़ता जाये तेरा पर्चा है

सब देवों से ऊंचा तेरा दर्जा है

कलियुग का तु अवतारी है

हर घर में ज्योत तुम्हारी है

उषा अबला नारी को भी तुने गले लगाया हो होहो हो होहो ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।