तेरे भरोसे हम तो सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे भरोसे हम तो सांवरे तेरे भरोसे चलता दम,

तू ही है साँसों का साथी तेरे लिए मैं करूँ करम,

तेरे भरोसे हम तो सांवरे......

करता करम गौ की सेवा जिससे तू प्रसन्न होता,

तुझको पाने का ये सबसे है बड़ा हंसी मौका,

जिसमे छवि तुम्हारी सांवरे उसको मानु तेरा परम,

तेरे भरोसे हम तो सांवरे......

करता करम गरीब की सेवा जो फिरता सड़कों पर रोटा,

करता दान दया मैं उस पर जिसका यहाँ कोई ना होता,

देता तू संकेत जो मुझको है वही तो मेरा धरम,

तेरे भरोसे हम तो सांवरे......

करूँ भजन मैं तेरा लिख कर जिसकी तू हिम्मत देता,

मुझको चरणों में जगह दो और नहीं मैं कुछ लेता,

तुम सा ना कोई देखा सांवरे चौंगा तुमको हर दम,

तेरे भरोसे हम तो सांवरे……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।