धीरे धीरे से मेरी जिंदगी मे आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

धीरे धीरे से मेरी जिंदगी मे आया

धीरे धीरे से दीवाना बनाया

कैसे भूलूंगा मैं प्यार तुम्हारा

तूने मुझपे जो इतना लूटाया

धीरे धीरे से मेरी जिंदगी मे आया

जो कर ना सका वो तूने करके दिखलाया

मैं खड़ा हूँ यहाँ पर वो है प्रभु तेरी माया

धीरे धीरे मेरे दिल को लुभाया

धीरे धीरे से दीवाना बनाया

दिलदार कन्हैया जब से बसा दिल मे मेरे

तुम बन गये मलिक हम हो गये चाकर तेरे

धीरे धीरे सेवा मे जो लगाया

धीरे धीरे से दीवाना बनाया

मुझको तो भरोसा केवल श्याम तुम्हारा है

इस श्याम ने अपना सब कुछ तुझ पे वारा है

धीरे धीरे सांसो मे तू समाया

धीरे धीरे से दीवाना बनाया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।